कोरबा। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम के साथ स्वर्ण पदक जीतकर कोरबा का नाम रोशन करने वाली अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संजू देवी यादव का छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज, कोरबा द्वारा सम्मान किया गया। समाज के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उनके गृहग्राम केराकछार पहुंचे और संजू देवी को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।
समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि संजू देवी यादव ने अपने खेल कौशल और मेहनत के दम पर न केवल कोरबा जिले, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और यादव समाज का गौरव बढ़ाया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर स्वर्ण पदक हासिल करना युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि है।
प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भगत सिंह यादव के मार्गदर्शन में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रिखीराम यादव, मूरत यादव, सतानंद यादव, श्रवण यादव, चैन सिंह यादव, छत राम यादव, दयानंद यादव, अमरिका यादव, दीनदयाल यादव एवं निखिल यादव सहित समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















