कोहड़िया में आकार ले रहा जिले का पहला पीपल-वट उद्यान

डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया पौधरोपण, हरियाली के साथ बच्चों के लिए खेलकूद सुविधाएं विकसित करने पर जोर

कोरबा। कोहड़िया में जिले के पहले पीपल-वट उद्यान को विकसित किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने मंगलवार को उद्यान परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने उद्यान को लगातार विकसित कर हराभरा और आकर्षक बनाने के निर्देश दिए।

उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि आने वाले समय में यह उद्यान शहरवासियों के लिए प्राकृतिक वातावरण में समय बिताने का बेहतर स्थान बने। यहां पेड़-पौधों की छाया के साथ बच्चों के लिए मनोरंजन और खेलकूद की सुविधाएं भी विकसित की जाएं।

उन्होंने उद्यान में अधिक से अधिक पौधे लगाने और हरित क्षेत्र का विस्तार करने पर जोर दिया। व्यवस्थित विकास के साथ उद्यान को ऐसा स्वरूप देने की बात कही गई, जिससे आने वाले वर्षों में विकसित पेड़-पौधे लोगों को शीतल छाया और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करा सकें।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल,जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह कंवर,कलेक्टर कुणाल दुदावत,निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, एमआईसी सदस्य नरेंद्र कुमार देवांगन, धनकुमारी गर्ग सहित पार्षद एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।