कोरबा। डीडीएम रोड स्थित श्री जलाराम मंदिर परिसर में श्री गुजराती समाज कोरबा एवं श्री जलाराम सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में श्री रामदेव पीर जयंती समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोदी और नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर सहित समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने समाज भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपए की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की।
समारोह की शुरुआत संत श्री जलाराम बापा, राम दरबार और श्री रामदेव पीर की पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद श्री गुजराती समाज की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।




समाज के संरक्षक धीरेन संघवी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज शर्मा को मंच पर आमंत्रित किया। अध्यक्ष ने अपनी नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की घोषणा की, जिन्हें मंत्री लखनलाल देवांगन ने पद और निष्ठा की शपथ दिलाई।
मंत्री देवांगन ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए समाज की एकता और सामाजिक सेवा में सक्रिय भूमिका की बात कही। उन्होंने समाज के सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना करते हुए समाज भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपए देने की घोषणा की। समाज अध्यक्ष मनोज शर्मा ने इस घोषणा के लिए मंत्री का आभार जताया।
सामाजिक सेवा में योगदान की सराहना
समारोह की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से समाज को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने पदाधिकारियों से समाज को साथ लेकर चलने और सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने की बात कही।
नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि गुजराती समाज व्यापारिक गतिविधियों के साथ सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने समाज के योगदान की सराहना की।
भजन संध्या ने बांधा समां
समारोह में नागपुर के युवा भजन गायक सुमित शर्मा ने भजनों की प्रस्तुति दी। वहीं पंडित उमाशंकर शास्त्री के आचार्यत्व में पूजा-अभिषेक संपन्न कराया गया। सुमित शर्मा और पंडित उमाशंकर शास्त्री को मंत्री लखनलाल देवांगन ने स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

समाज के वरिष्ठजनों ने अतिथियों का भी स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सुरेश चौहान ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन पीयूष राठौड़ ने किया। आयोजन में महिला मंडल की अध्यक्ष बिंदु मकवाना सहित सदस्यों ने व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग दिया।
कार्यक्रम में जिला भाजपा उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, एमआईसी सदस्य नरेंद्र देवांगन, राकेश नागरमल अग्रवाल, नरेंद्र पाटनवार, आकाश श्रीवास्तव, अभिषेक पालीवाल सहित समाज के सचिव अतुल चौहान, कोषाध्यक्ष पीयूष राठौड़, उपाध्यक्ष रोहित शाह, विशाल चावड़ा, भरत मकवाना, कल्पेश राठौड़, नंदलाल जेठवा, प्रदीप चौहान, तुषार चौहान, उमेश मकवाना, तन्मय टांक, चिराग चौहान, राजेश चौहान, वैभव भट्ट, मनन उपाध्याय, गौरव चौहान, कान्हा मकवाना, अमन टांक सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















