मानस मर्मज्ञ पं. देवशरण दुबे करेंगे व्याख्यान, कर्म और जीवन के संबंध पर होगी चर्चा
कोरबा। निहारिका गणेशोत्सव समिति एवं सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में 23 सितंबर, बुधवार को महानदी कॉम्प्लेक्स परिसर में श्रीरामचरितमानस पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा।
श्रीरामचरितमानस से मानव चरित्र निर्माण’ विषय पर भागवत एवं मानस मर्मज्ञ परम पूज्य पंडित देवशरण दुबे दोपहर 3 बजे से व्याख्यान देंगे।
जिला शाखा प्रभारी डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने बताया कि व्याख्यान का केंद्र श्रीरामचरितमानस की प्रसिद्ध चौपाई ‘काहु न कोउ सुख दुख कर दाता। निज कृत करम भोग सबु भ्राता।’ रहेगी। पं. देवशरण दुबे इस चौपाई के आध्यात्मिक एवं व्यावहारिक पक्ष को सरल भाषा में समझाते हुए कर्म, जीवन और मानव चरित्र के बीच संबंध पर प्रकाश डालेंगे।
आयोजकों के अनुसार यह आयोजन मानस के विभिन्न प्रसंगों के गूढ़ अर्थों को समझने और मानव जीवन की सार्थकता पर चिंतन करने का अवसर प्रदान करेगा। समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















