कोरबा। शासकीय पीजी महाविद्यालय कोरबा की महिला कबड्डी टीम ने परिक्षेत्र स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में पीजी कॉलेज कोरबा ने कटघोरा की टीम को 47-16 के बड़े अंतर से पराजित किया।
प्रतियोगिता में पीजी कॉलेज की खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। शानदार रेड और मजबूत डिफेंस के दम पर टीम ने कटघोरा को संभलने का मौका नहीं दिया और निर्णायक मुकाबला एकतरफा अंदाज में अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार रोशनी पटेल को मिला। बेस्ट रेडर जागृति यादव और बेस्ट डिफेंडर शशि रानी रहीं।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जनभागीदारी अध्यक्ष चंद्रलोक सिंह, प्राचार्य डॉ. एलएन कंवर, प्रतियोगिता पर्यवेक्षक सुमित कुमार सिंह तथा जनभागीदारी समिति के सदस्य युवराज चंद्रा, रश्मि श्रीवास और विवेक राजवाड़े की उपस्थिति में हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों की कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता के निर्णायक सावित्री जायसवाल, रामप्रकाश पटेल, नीलू चंद्रा और रामदास मानिकपुरी रहे। आयोजन को सफल बनाने में क्रीड़ा अधिकारी बीएस ध्रुव, रविंद्र ध्रुव, अनिमा तिर्की, राजकुमारी मरकाम, साहनी चौहान, विनय यादव, सुमित कुमार सिंह, मसूद अहसन, अनुराग देवांगन, अभीतोष सिंह, गोकुल देवांगन, नजीर और संतोष का सहयोग रहा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















