जलाराम मंदिर में पूजा, भजन संध्या और आरती के बाद होगा समारोह
कोरबा।श्री गुजराती समाज एवं श्री जलाराम सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में 21 सितंबर को श्री रामदेव पीर उत्सव मनाया जाएगा। डीडीएम रोड स्थित श्री जलाराम मंदिर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ उत्सव का आयोजन होगा। इसी अवसर पर श्री गुजराती समाज की नव निर्वाचित कार्यसमिति का शपथ-ग्रहण समारोह भी होगा।
आयोजन की शुरुआत सुबह 10 बजे पूजा एवं स्थापना से होगी। यह कार्यक्रम पंडित उमाशंकर शास्त्री, पराशक्ति ज्योतिष पीठम्, निहारिका के सान्निध्य में संपन्न होगा। शाम 4 से 6.30 बजे तक नागपुर के भजन गायक सुमित शर्मा भजन संध्या प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद शाम 6.45 बजे संध्या आरती होगी।
आरती के पश्चात नव निर्वाचित कार्यसमिति का शपथ-ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि होंगे। नगर पालिक निगम की महापौर संजू देवी सिंह राजपूत अध्यक्षता करेंगी। निगम सभापति नूतन सिंह राजपूत और जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोदी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
उत्सव का समापन रात्रि 8.30 से 10 बजे तक भोजन- प्रसाद के साथ होगा। आयोजकों ने समाज के सदस्यों और आमजनों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















