पतले हंसिए जैसे चंद्रमा के साथ चमकता नजर आया शुक्र, स्काई-वॉचर से अजय मिश्रा ने खींची तस्वीर
कोरबा। हरितालिका तीज की रात कोरबा के आसमान में खगोलीय नजारा देखने को मिला। सूर्यास्त के तुरंत बाद पश्चिम दिशा में पतले हंसिए के आकार का चंद्रमा और बेहद चमकीला शुक्र ग्रह एक साथ नजर आए। दोनों की स्थिति ने आसमान में आकर्षक दृश्य बना दिया।
कमला नेहरू महाविद्यालय के भूगोल विभागाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने इस खगोलीय दृश्य को स्काई-वॉचर की मदद से कैमरे में कैद किया। उन्होंने बताया कि चंद्रमा की आकृति उस समय पतले हंसिए जैसी दिखाई दे रही थी और उसके ठीक समीप चमकीला शुक्र ग्रह नजर आया। दोनों के साथ आसपास के आकाशीय पिंडों की स्थिति से त्रिकोण जैसी आकृति बनती दिखाई दी।
अजय मिश्रा के अनुसार यह नजारा खगोलीय स्थिति के कारण बना। इस दौरान चंद्रमा शुक्र ग्रह के करीब से गुजरा और शुक्र के लगभग 0.5 डिग्री उत्तर से इसकी स्थिति रही।
सूर्यास्त के बाद पश्चिमी आकाश में कुछ समय तक यह दृश्य आसानी से देखा जा सका।
खगोलीय घटनाओं में रुचि रखने वाले लोगों के लिए यह नजारा खास रहा। कई लोगों ने खुले आसमान के नीचे इस दृश्य को देखा, जबकि खगोल प्रेमियों ने इसे कैमरे में भी कैद किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















