परिवार न्यायाधीश नीता यादव बनीं कोरबा की प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश

कोरबा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष शर्मा के उच्च न्यायालय, बिलासपुर में न्यायाधीश के पद पर पदोन्नत होने के बाद कोरबा में रिक्त हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद की जिम्मेदारी परिवार न्यायाधीश श्रीमती नीता यादव को सौंपी गई है।

मुख्य न्यायाधीश के.आर. महापात्र के आदेश के तहत श्रीमती यादव को कोरबा में ही प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश का नवीन दायित्व दिया गया है। उन्होंने पदभार ग्रहण कर लिया है।

नीता यादव के पदभार संभालने के साथ ही जिला न्यायालय कोरबा के न्यायिक प्रशासन की जिम्मेदारी अब उनके अधीन होगी। उनके नए दायित्व संभालने पर न्यायिक अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने शुभकामनाएं दीं।