कोरबा। श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में जेसीआई वीक के तहत जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा सोशल मीडिया नेतृत्व विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के 27 वक्ताओं ने पक्ष और विपक्ष में प्रभावी तर्क रखते हुए अपनी वक्तृत्व क्षमता का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में वरिष्ठ पत्रकार मनोज शर्मा और प्रोफेसर डॉ. कुमकुम गुलहरे शामिल रहे। पक्ष वर्ग में रमा पटेल और सबा परवीन ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अंजलि द्वितीय रहीं। विपक्ष वर्ग में मनु मित्तल ने प्रथम तथा निशा सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विजयी प्रतिभागियों को जेसीआई ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव, नेतृत्व क्षमता और युवाओं पर इसके सकारात्मक एवं नकारात्मक प्रभावों को लेकर प्रतिभागियों ने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल, अग्रसेन शिक्षण समिति के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, जेसीआई कोरबा सेंट्रल के अध्यक्ष सीए त्रिलोकी नाथ बजाज सहित संस्था के पदाधिकारी, सदस्य एवं महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















