कोरबा। साडा कॉलोनी के बुधिया प्लाट में नागरिकों को बेहतर एवं स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बालको के सीएसआर सहयोग से गार्डन का निर्माण कराया जा रहा है। उपलब्ध भूमि की उपयोगिता और वार्डवासियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित गार्डन का विधिवत भूमिपूजन किया गया।
गार्डन विकसित होने के बाद यह क्षेत्र के नागरिकों के लिए हरित एवं बेहतर वातावरण के साथ उपयोगी सार्वजनिक स्थान के रूप में उपलब्ध होगा। यहां बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों को समय बिताने तथा स्वास्थ्य गतिविधियों के लिए बेहतर माहौल मिलेगा।
भूमिपूजन कार्यक्रम में वार्ड की एल्डरमैन श्रीमती मंदाकिनी त्रिपाठी, पार्षद तरुण राठौर, मंडल अध्यक्ष दिलेंद्र यादव, श्रीमती मंजू कश्यप, शशिभूषण सोनी, बालको सीएसआर से सुभाषिष दास एवं प्रिंसी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















