विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और दादा- दादी- नाना-नानी की सहभागिता ने बांधा समां
कोरबा। न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल में 11 सितंबर को ग्रैंड पेरेंट्स डे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और उनके दादा-दादी एवं नाना-नानी के बीच स्नेह, सम्मान और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करना रहा। विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों को आनंदित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षण समिति कमला नेहरू कॉलेज के अध्यक्ष किशोर शर्मा रहे। स्कूल के संरक्षक बी.एल. साहू, चेयरमैन किशोर साहू, डायरेक्टर दिलीप साहू, प्राचार्या श्रीमती कीर्ति हैरिट और अकादमिक डीन रितेश कुमार राय विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों और बड़ी संख्या में अभिभावकों के साथ दादा-दादी एवं नाना-नानी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। वहीं ग्रैंड पेरेंट्स ने भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मनोरंजक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उनकी सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम का माहौल और भी जीवंत हो गया।
विद्यालय परिवार ने ग्रैंड पेरेंट्स का सम्मान करते हुए परिवार और बच्चों के जीवन में उनके योगदान एवं अनुभवों को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम के दौरान स्नेह, अपनत्व और पारिवारिक मूल्यों से भरा आनंदमय वातावरण बना रहा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















