विश्व स्तनपान सप्ताह पर नोनदरहा में आयोजन, माताओं को शिशु के जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान कराने की दी जानकारी
कोरबा।करतला विकासखंड के ग्राम पंचायत नोनदरहा में ग्राम स्वास्थ्य समिति एवं ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत माता यशोदा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अपनी ननंद के निधन के बाद उसके बच्चे को अपने बच्चे की तरह अपनाकर पिछले नौ वर्षों से पालन-पोषण कर रही सनकुंवर राठिया को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
ग्राम पंचायत सरपंच पुनिराम राठिया की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में जनपद सदस्य नीलाबाई कलमसिंह राठिया, पूर्व जनपद सदस्य त्रिवेणी राठिया और उपसरपंच विसातराम राठिया विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
जनपद सदस्य नीलाबाई कलमसिंह राठिया ने माता सनकुंवर को साड़ी भेंट कर सम्मानित किया और बच्चे को नगद राशि देकर प्रोत्साहित किया।
स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक गेंदबाई साहू ने माता यशोदा सम्मान की उपयोगिता और विश्व स्तनपान सप्ताह के उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नवजात शिशु के जन्म के एक घंटे के भीतर मां का पहला पीला गाढ़ा दूध (कोलोस्ट्रम) पिलाना बेहद महत्वपूर्ण है। यह बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए लाभकारी होता है।
कार्यक्रम में पंच रतियानो बाई, गुड्डी बाई राठिया, ग्राम स्वास्थ्य समिति के सदस्य, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, गर्भवती महिलाएं और शिशुवती माताएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का संचालन मितानिन प्रशिक्षक मदन लाल श्रीवास ने किया।
इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सुमन यादव, मितानिन उर्मिला राठिया, दिलेश्वरी, अंबालिका, नीराबाई, रूखमणी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुरुति पटेल, महेश्वरी गोस्वामी, सक्रिय महिला रुकसाना बानो, रजनी राठिया सहित अन्य ग्रामीण एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















