लोक अदालत में लगेगा नि:शुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर

डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा करेंगे नाड़ी परीक्षण, प्रकृति परीक्षण और आयुर्वेदिक परामर्श

कोरबा। राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर 12 सितंबर को बिलासपुर में नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा विशेष रूप से अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।

शिविर प्रभारी अश्विनी बुनकर ने बताया कि लोक अदालत परिसर में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में पहुंचने वाले लोगों का डॉ. शर्मा द्वारा नाड़ी परीक्षण एवं प्रकृति परीक्षण किया जाएगा। इसके आधार पर उनकी स्वास्थ्य स्थिति का आकलन कर प्रकृति के अनुरूप आयुर्वेदिक चिकित्सा परामर्श दिया जाएगा।

आहार-विहार और योग की भी मिलेगी जानकारी

शिविर में लोगों को उनकी शारीरिक प्रकृति के अनुसार उचित आहार-विहार, दिनचर्या, योग एवं प्राणायाम से संबंधित जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों के बारे में भी मार्गदर्शन किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद आधारित स्वास्थ्य पद्धति के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें उनकी प्रकृति के अनुरूप स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।