निगम के 30 कर्मचारियों को पदोन्नति,बदले पद और बढ़ी जिम्मेदारी

कोरबा। नगर पालिक निगम के 30 कर्मचारियों को विभिन्न पदों पर पदोन्नति दी गई है। विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा के बाद आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने पदोन्नति आदेश जारी किया। आदेश के साथ ही कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां भी मिल गई हैं।

स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 की श्रीमती सुभाषिनी आशावान को स्टेनोग्राफर ग्रेड-2, राजस्व निरीक्षक कुशल सिंह गोंड़ को सहायक राजस्व अधिकारी और स्वच्छता निरीक्षक गिरवर प्रसाद विश्वकर्मा को वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक बनाया गया है। स्वच्छता पर्यवेक्षक सेवन राठौर को स्वच्छता निरीक्षक के पद पर पदोन्नति मिली है।

सहायक ग्रेड-2 के रघुराम यादव, जनकराम हंसराज और श्रीमती तारा भगत को सहायक कार्यालय अधीक्षक बनाया गया है। राजस्व उप निरीक्षक पुखराज सिंह यादव, संजय ठाकुर, मनोज केशरवानी, उत्तम प्रसाद राठौर, भावेश यादव, देवनारायण पैकरा और देवव्रत आदित्य को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है।

सहायक ग्रेड-3 के हिमांशु कुमार राठौर, अरुण कुमार वर्मा और श्रीमती नीलम दुबे को सहायक ग्रेड-2 बनाया गया है।

सहायक राजस्व निरीक्षक अवधराम लहरे, ओमप्रकाश श्रीवास, बृजेन्द्र सिंह बघेल, वेदराम राठौर, रामाधार सागर और करन पाण्डेय को राजस्व उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति मिली है।

तकनीकी हेल्पर रामप्रसाद मिरी को सहायक ग्रेड-3 बनाया गया है। वहीं हेल्पर मजदूर घासीदास महंत, अवधकुमार बिंझवार, गीताबाई चन्द्रा, रामखिलावन साहू, इम्तियाज अली और रामायण प्रसाद श्रीवास को सहायक राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई है।