डीडीएम स्कूल में स्टूडेंट काउंसिल का गठन, विद्यार्थियों ने ली नेतृत्व की शपथ

कोरबा। डीडीएम स्कूल कोरबा में 9 सितंबर को नवगठित स्टूडेंट काउंसिल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नेतृत्व, अनुशासन और जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।

समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन और अतिथि सत्कार से हुई। प्राचार्य अशोक कुमार डोगरा एवं उपप्राचार्य अनुराग भास्कर ने चयनित विद्यार्थियों को बैच एवं सैशे प्रदान कर उनके दायित्वों की औपचारिक शुरुआत कराई।

प्राचार्य अशोक कुमार डोगरा ने कहा कि स्टूडेंट काउंसिल में पद मिलना केवल सम्मान नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, नेतृत्व और विश्वास को निभाने का संकल्प है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन के साथ विद्यालय की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

स्टूडेंट काउंसिल में गौरव यादव को हेड बॉय, अंशिका चंद्रा को हेड गर्ल, वंश कौशल को वाइस हेड बॉय और आयुषी गोयल को वाइस हेड गर्ल बनाया गया। वहीं वाणी कौर विरदी को कल्चरल कैप्टन, शुभम सिंह को वाइस कल्चरल कैप्टन, तहसीन खान को डिसिप्लिन कैप्टन, गुनगुन गोयल को वाइस डिसिप्लिन कैप्टन तथा वी. ज्ञानवी और रुशील नायर को क्रमश: स्पोर्ट्स कैप्टन व वाइस कैप्टन की जिम्मेदारी दी गई।

हाउस स्तर पर तेजस हाउस की इंचार्ज विनीता नायक, कैप्टन मनीष अग्रवाल और वाइस कैप्टन शैली साहू; चेतना हाउस की इंचार्ज रीना मिश्रा, कैप्टन इशिता अग्रवाल और वाइस कैप्टन कशिश देवांगन; विश्वास हाउस की मास्टर सीमा पटेल, कैप्टन प्रत्यूषा लोध और वाइस कैप्टन भव्या रेलवानी तथा उद्यम हाउस के मास्टर संतोष मिश्रा, कैप्टन जेयाद खान और वाइस कैप्टन साक्षी सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका ज्योति करनवार ने किया।