‘चलो आयुर्वेद की ओर’ मिशन के तहत आयोजन, सैकड़ों बच्चों को कराया गया स्वर्ण बिंदु प्राशन
कोरबा। बच्चों के स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कोरबा में पुष्य नक्षत्र के अवसर पर स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘चलो आयुर्वेद की ओर’ मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय के संयुक्त तत्वावधान में महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका स्थित चिकित्सालय में कार्यक्रम हुआ।
आयुर्वेदिक इम्यूनाइजेशन कार्यक्रम के तहत नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने बच्चों को स्वर्ण बिंदु प्राशन कराया। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम से अंचल के सैकड़ों बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं।
कार्यक्रम में शामिल 14 माह के बच्चे की मां ने बताया कि वह पिछले एक वर्ष से प्रत्येक पुष्य नक्षत्र में अपने बच्चे को स्वर्ण बिंदु प्राशन करा रही हैं। उनके अनुसार, इस अवधि में बच्चा स्वस्थ एवं सक्रिय रहा है।
आयुर्वेदिक परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास
नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने बताया कि स्वर्ण बिंदु प्राशन का उल्लेख आयुर्वेद के प्राचीन ग्रंथों में मिलता है। संस्थान के माध्यम से इस परंपरा को आगे बढ़ाने और लोगों को आयुर्वेद के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ आयुर्वेदिक पद्धतियों और परंपराओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाना है। आयोजन में संस्थान से जुड़े सदस्यों एवं सहयोगियों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















