101 फीट ऊंचे महाकालेश्वर मंदिर की प्रतिकृति में विराजेंगे गणपति

कटघोरा में निकली ‘राजा’ की भव्य शोभायात्रा, 21 फीट की गणेश प्रतिमा के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

कोरबा। कटघोरा में गणेशोत्सव का उत्साह चरम पर है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर कटघोरा के राजा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। अहिरन नदी से शुरू हुई शोभायात्रा शहीद वीर नारायण चौक पहुंची, जहां 21 फीट ऊंची भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का अनावरण किया गया।

शोभायात्रा के दौरान आकर्षक झांकियां और डीजे की धुन विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रद्धालु भक्ति और उत्साह में जमकर झूमते नजर आए। कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि भी शोभायात्रा में शामिल हुए।

101 फीट ऊंचे महाकालेश्वर मंदिर की प्रतिकृति
जयदेव गणेशोत्सव समिति द्वारा इस वर्ष गणेशोत्सव के लिए भव्य पंडाल तैयार कराया जा रहा है। पंडाल को उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर की प्रतिकृति के रूप में बनाया जा रहा है, जिसकी ऊंचाई करीब 101 फीट होगी। मंदिरनुमा यह पंडाल गणेशोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं और नगरवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा।

कटघोरा में गणेशोत्सव को लेकर लोगों में खासा उत्साह है।

भव्य प्रतिमा, आकर्षक झांकियों और विशाल मंदिर प्रतिकृति के चलते इस वर्ष का गणेशोत्सव खास होने की उम्मीद है।