कोरबा। पाली थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के बाद पति द्वारा पत्नी की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बुधवार तड़के पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद पति ने धारदार हथियार से पत्नी पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार, पाली थाना क्षेत्र के एक गांव में रमेश डोंगरे और उसकी पत्नी बंधन कुंवर के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर रमेश ने कथित रूप से धारदार हथियार से पत्नी पर हमला कर दिया। हमले में बंधन कुंवर गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की तथा आवश्यक जांच की जा रही है। पुलिस ने मामले में आरोपी पति रमेश डोंगरे को गिरफ्तार कर लिया है।
हत्या की वजह की जांच जारी
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर घटना के पीछे घरेलू विवाद सामने आया है। हालांकि विवाद की वास्तविक वजह और वारदात की परिस्थितियों की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं तथा अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















