मारवाड़ी ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पद पर कैलाश शर्मा की एकतरफा जीत

कोरबा। मारवाड़ी ब्राह्मण समाज के चुनाव में अध्यक्ष पद पर कैलाश शर्मा ने शानदार जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद समाजजनों में हर्ष का माहौल है। उनकी जीत को लंबे सामाजिक अनुभव, सरल एवं मिलनसार व्यक्तित्व तथा समाज के विभिन्न वर्गों के बीच बेहतर समन्वय का परिणाम माना जा रहा है।

कैलाश शर्मा इससे पूर्व सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पद पर लगातार सात वर्षों तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने समाज की एकता, संगठन को मजबूत करने तथा सामाजिक उत्थान से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई।

सर्वसमाज में अपने सहज व्यवहार और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण कैलाश शर्मा की अच्छी पहचान रही है। मारवाड़ी ब्राह्मण समाज के चुनाव में भी उन्हें व्यापक समर्थन मिला और उन्होंने अध्यक्ष पद पर एकतरफा जीत हासिल की।

नई जिम्मेदारी से समाज में उत्साह
अध्यक्ष पद की नई जिम्मेदारी मिलने के बाद समाजजनों ने कैलाश शर्मा को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। समाजजनों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में समाज की एकता और संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा सामाजिक विकास के कार्यों को नई दिशा मिलेगी।

कैलाश शर्मा ने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाजहित में सक्रियता से कार्य करने का भरोसा दिलाया।