कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन में प्रशासन की संवेदनशील पहल, मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल से लेकर व्हीलचेयर व सीपी चेयर तक किए गए प्रदान
कोरबा। जनदर्शन में अपनी जरूरत और परेशानी लेकर पहुंचे दिव्यांगजनों के लिए जिला प्रशासन ने त्वरित पहल करते हुए सोमवार को छह हितग्राहियों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराए। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत प्रतीक जैन ने कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन के दौरान हितग्राहियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार उपकरण प्रदान किए।
इस दौरान परदेशी दास, पिता ज्ञानदास, निवासी धवईपुर, कटघोरा को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, गुड्डी सागर, पिता मोहनसागर, निवासी मोतीसागर पारा, कोरबा को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल एवं वॉकर तथा रामजी साव, पिता सरबजिस साव, निवासी दर्री, कोरबा को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की गई।
इसी क्रम में ललित जांगड़े, पिता सुखीराम जांगड़े, निवासी कुसमुंडा को व्हीलचेयर, कु. दृष्टि महंत, पिता शंकर दास, निवासी दुरपा रोड, कोरबा तथा निरवर, पिता मिर्जा इसराइल बेग, निवासी जिला कोरबा को सीपी चेयर प्रदान की गई।
उपकरण बने सहारा, आसान होगा रोजमर्रा का जीवन
सहायक उपकरण मिलने से दिव्यांग हितग्राहियों के लिए आवागमन सहित दैनिक जीवन की आवश्यक गतिविधियां अधिक सहज होंगी। खासकर मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल और व्हीलचेयर उनके आवागमन में सहायक बनने के साथ आत्मनिर्भरता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
प्रशासन की इस त्वरित और संवेदनशील पहल से हितग्राहियों के चेहरे पर खुशी नजर आई। उन्होंने सहायक उपकरण मिलने पर जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















