कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा की मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) का विस्तार किया गया है। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने सोमवार को आदेश जारी कर एमआईसी में पांच नए सदस्यों को शामिल किया है। नए सदस्यों के शामिल होने के बाद मेयर इन काउंसिल में सदस्यों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है।
जारी आदेश के अनुसार अशोक चावलानी को सामान्य प्रशासन एवं विधायी कार्य तथा नगरीय नियोजन विभाग, नरेंद्र देवांगन को वित्त, लेखा एवं अंकेक्षण तथा राजस्व विभाग, श्रीमती चंद्रकली जायसवाल को खाद्य विभाग, किशनलाल केंवट को शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा प्रेमकुमार साहू को यांत्रिकी एवं सामाजिक कल्याण विभाग का प्रभारी सदस्य नियुक्त किया गया है।
पहले से इन सदस्यों के पास थी जिम्मेदारी
एमआईसी में पहले से हितानंद अग्रवाल लोक कर्म विभाग, भानुमति जायसवाल पर्यावरण विभाग, अजय गोंड़ संस्कृति एवं पर्यटन विभाग, फिरतराम साहू जल कार्य विभाग, धनकुमारी गर्ग मनोरंजन एवं विरासत संरक्षण विभाग, उर्वशी राठौर महिला एवं बाल विकास विभाग, ममता यादव गरीब उपशमन विभाग, अजय कुमार चंद्रा अग्निशमन एवं विद्युत संधारण विभाग तथा सरोज शांडिल्य उद्यानिकी विभाग के प्रभारी सदस्य के रूप में शामिल हैं।
महापौर ने नगर निगम में व्यवस्था एवं प्रावधानों के तहत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए पांच नए सदस्यों को मेयर इन काउंसिल में शामिल कर उन्हें विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी सौंपी है। माना जा रहा है कि नए सदस्यों के शामिल होने से एमआईसी में विभागीय कार्यों के संचालन और निर्णय प्रक्रिया को और गति मिलेगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















