कोरबा। शहर के मुड़ापार के समीप स्थित एक पेट्रोल पंप में उस समय हड़कंप मच गया, जब पंप परिसर में बनी पानी की टंकी के अंदर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पेट्रोल पंप कर्मचारी ओम प्रकाश यादव, निवासी राताखार के रूप में हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में शव को पानी की टंकी से बाहर निकलवाया गया। इसके बाद पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ओम प्रकाश यादव की मौत किन परिस्थितियों में हुई। युवक पानी की टंकी तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किस वजह से हुई, इसे लेकर पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मामला आत्महत्या का है अथवा किसी अन्य घटना से जुड़ा है।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होने की संभावना है। घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग पेट्रोल पंप के आसपास जमा हो गए।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















