कोरबा। समय पर आंखों की जांच और जरूरत के अनुसार उपचार मिलने से कई लोगों को दृष्टि संबंधी परेशानियों से राहत मिल सकती है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से अदाणी फाउंडेशन ने कोरबा में व्यापक नेत्र जांच अभियान चलाया। करीब डेढ़ महीने तक चले इस अभियान के तहत 25 गांवों में 35 नेत्र जांच शिविर आयोजित किए गए, जिनमें कुल 3,005 लोगों की आंखों की जांच की गई।
कोरबा पॉवर लिमिटेड, पताड़ी के सहयोग से अदाणी फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह आई कैंप ड्राइव 13 जुलाई से 26 अगस्त 2026 तक चला। अभियान के दौरान 1,745 पुरुषों और 1,260 महिलाओं ने शिविरों में पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई। ग्रामीण क्षेत्रों में गांव के नजदीक ही जांच की सुविधा उपलब्ध होने से लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ी।
2,303 लोगों को मिले चश्मे
शिविरों में जांच के बाद जरूरत के अनुसार कुल 2,303 चश्मे वितरित किए गए। इनमें 1,374 चश्मे पुरुषों और 929 चश्मे महिलाओं को प्रदान किए गए। इससे बड़ी संख्या में ग्रामीणों को दृष्टि संबंधी समस्याओं में राहत मिलने की उम्मीद है।
498 मरीजों को आगे के इलाज के लिए रेफर
नेत्र जांच के दौरान सामने आए 498 मामलों को बेहतर एवं आवश्यक उपचार के लिए आगे रेफर किया गया। इनमें 268 पुरुष और 230 महिलाएं शामिल हैं। वहीं, जांच के बाद 203 मामले सामान्य पाए गए।
स्वास्थ्य सेवाओं को गांवों तक पहुंचाने पर जोर
अदाणी फाउंडेशन द्वारा कोरबा पॉवर लिमिटेड के सामाजिक सरोकारों के तहत आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य के साथ शिक्षा और अधोसंरचना विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। नेत्र जांच शिविरों की यह श्रृंखला भी ग्रामीण समुदाय तक आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की इसी पहल का हिस्सा रही।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















