बालकोनगर। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने कर्मचारी कल्याण और बालकोनगर के टाउनशिप विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ‘वरदान’ अपार्टमेंट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक राजेश कुमार सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में युवा कर्मचारियों को उनके नए आवास की चाबियां सौंपी गईं।

युवा कर्मचारियों की आवासीय जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए ‘वरदान’ अपार्टमेंट में आधुनिक सुविधाओं के साथ सुरक्षित और सुविधाजनक आवासीय वातावरण उपलब्ध कराया गया है। जी+9 संरचना वाले इस परिसर में कुल 172 सुसज्जित आवास हैं। प्रत्येक आवास को वन बीएचके स्टूडियो अपार्टमेंट की अवधारणा के अनुरूप विकसित किया गया है।
इस अवसर पर राजेश कुमार सिंह ने कहा कि बालको की प्रगति में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है और उनका कल्याण कंपनी की विकास यात्रा का अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा कि कंपनी ऐसा वातावरण तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है, जहां कर्मचारी कार्यस्थल के साथ-साथ घर और समुदाय में भी बेहतर जीवन जी सकें। ‘वरदान’ अपार्टमेंट इसी सोच का हिस्सा है, जो युवा कर्मचारियों को सुविधाजनक और बेहतर आवास उपलब्ध कराएगा।
घर में ही कई आधुनिक सुविधाएं
‘वरदान’ अपार्टमेंट के प्रत्येक आवास को कर्मचारियों की दैनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सुसज्जित किया गया है। यहां मॉड्यूलर किचन, टेलीविजन, फर्निश्ड अलमारी, सोफा-कम-बेड, फ्रिज और वॉशिंग मशीन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
परिसर में तीन लिफ्ट, आधुनिक कचरा संग्रहण एवं पृथक्करण व्यवस्था तथा सुरक्षित वातावरण के साथ करीब 35 हजार वर्गफुट का हरित एवं मनोरंजन क्षेत्र विकसित किया गया है। इसके अलावा कैफेटेरिया-कम-डाइनिंग स्पेस और बैंक्वेट हॉल जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं, जहां कर्मचारी सामूहिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर सकेंगे।
सौर ऊर्जा और जल संरक्षण पर जोर
परिसर के निर्माण में पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता दी गई है। ‘वरदान’ अपार्टमेंट में 50 किलोवाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया गया है। इसके अलावा जल संरक्षण के लिए 80 किलोलीटर प्रतिदिन क्षमता का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और तीन वर्षा जल संचयन संरचनाएं तैयार की गई हैं।
इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों को बढ़ावा देने के साथ पानी के पुन: उपयोग और संरक्षण को प्रोत्साहित करना है।
कर्मचारी कल्याण की दिशा में नई पहल
‘वरदान’ अपार्टमेंट को केवल आवासीय परिसर के रूप में नहीं, बल्कि बालको की कर्मचारी-केंद्रित कार्यसंस्कृति के विस्तार के रूप में विकसित किया गया है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह परिसर युवा कर्मचारियों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवास उपलब्ध कराने के साथ बेहतर जीवनशैली और आपसी जुड़ाव का अवसर प्रदान करेगा।
यह पहल कर्मचारी कल्याण, टाउनशिप विकास और पर्यावरणीय स्थायित्व के प्रति बालको की निरंतर प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करती है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















