पत्रकार संजीत सिन्हा को मातृशोक,अन्त्येष्टि कल

कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य एवं पत्रकार संजीत सिन्हा की माता श्रीमती शांति देवी (78 वर्ष) का रविवार को आकस्मिक निधन हो गया। वे पिछले करीब डेढ़ माह से अस्वस्थ चल रही थीं और बीते 10 दिनों से अपोलो अस्पताल, बिलासपुर में इलाज चल रहा था । उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

श्रीमती शांति देवी शांत, सहज, सरल एवं मृदुभाषी स्वभाव की थीं। उनके निधन से परिवार एवं परिचितों में शोक की लहर है। वे अपने पीछे चार पुत्र, एक पुत्री, नाती-पोतों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।

शोक की इस घड़ी में कोरबा प्रेस क्लब ने पत्रकार संजीत सिन्हा एवं उनके शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। प्रेस क्लब के सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

सोमवार को निकलेगी अंतिम यात्रा
श्रीमती शांति देवी की अंतिम यात्रा सोमवार, 7 सितंबर को दोपहर 1 बजे उनके निज निवास ‘शांति निवास’, टी.पी. नगर, कोरबा (एसबीआई मेन ब्रांच के पास) से निकलेगी।

उनका अंतिम संस्कार पोड़ीबहार स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा।