कोरबा। शहर के निहारिका क्षेत्र स्थित श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर ग्राउंड में रविवार, 6 सितंबर की शाम बाबा श्याम की भक्ति से सराबोर होने वाली है। मंदिर के द्वितीय वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में यहां भव्य धार्मिक अनुष्ठान ‘श्री श्याम सुमिरन 2.0’ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम शाम 6.15 बजे से प्रारंभ होगा।
आयोजक नरेश अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल (कोरकोमा वाले) एवं विमला मित्तल ने बताया कि आध्यात्मिक संध्या में बाबा श्याम को समर्पित सुरीले भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। भजनों और भक्तिमय संगीत के बीच श्रद्धालु बाबा श्याम की भक्ति में लीन होंगे।
‘श्री श्याम सुमिरन 2.0’ को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजकों ने धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पहुंचकर बाबा श्याम की भक्ति का आनंद लेने और इस आध्यात्मिक महोत्सव का पुण्य लाभ उठाने की अपील की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















