कोरबा। घंटाघर स्थित ओपन थिएटर मैदान में आयोजित राष्ट्रीय आर्ट एंड क्राफ्ट कॉटन सिल्क एक्सपो शहरवासियों के लिए देशभर की कला, संस्कृति और पारंपरिक हस्तशिल्प को एक ही छत के नीचे देखने और खरीदने का अवसर उपलब्ध करा रहा है। प्रदर्शनी में देश के अलग-अलग राज्यों के हस्तशिल्प एवं हथकरघा से तैयार उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है, जिसे ग्राहकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।
एक्सपो के संचालक अनिल यादव ने बताया कि प्रदर्शनी में विभिन्न राज्यों के प्रामाणिक और पारंपरिक सिल्क एवं कॉटन हैंडलूम की आकर्षक रेंज रखी गई है। खास तौर पर महिलाओं के बीच अलग-अलग राज्यों की पारंपरिक साड़ियां पसंद की जा रही हैं।
कोलकाता और भागलपुर की सिल्क साड़ियां बनीं पसंद
प्रदर्शनी में कोलकाता की कोथा सिल्क साड़ी और भागलपुर की सिल्क साड़ियों की विशेष रेंज उपलब्ध है। पारंपरिक डिजाइन और आकर्षक कारीगरी के कारण ये साड़ियां महिलाओं को खास तौर पर आकर्षित कर रही हैं।
युवतियों के लिए उत्तर प्रदेश की लखनवी चिकनकारी तथा कॉटन सलवार की भी बड़ी रेंज उपलब्ध कराई गई है। आयोजकों के अनुसार ग्राहकों को उचित मूल्य पर विभिन्न राज्यों के पारंपरिक परिधानों और हस्तशिल्प उत्पादों के विकल्प मिल रहे हैं।
राजस्थानी मोजड़ी से कश्मीरी पश्मीना तक
एक्सपो में राजस्थान की पारंपरिक मोजड़ी और कुर्तियों के साथ कश्मीर की पश्मीना शॉल एवं सिल्क साड़ियों की भी आकर्षक रेंज मौजूद है। इसके अलावा घरों में उपयोग होने वाले विभिन्न हस्तनिर्मित सामान भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।
आयोजक के अनुसार प्रदर्शनी में पारंपरिक उत्पादों के साथ गुणवत्ता और विविधता का विशेष ध्यान रखा गया है। सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में शहरवासी अपनी पसंद के हथकरघा एवं हस्तशिल्प उत्पाद खरीद सकते हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















