कोरबा। मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस के अंतर्गत जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम द्वारा तीन दिवसीय फिट इंडिया मूवमेंट का आयोजन लेवल अप एमएमए अकादमी के तीनों प्रशिक्षण केंद्रों निहारिका कल्पतरु सेंटर, सिटी सेंटर मॉल कोरबा एवं बाल सदन स्कूल, बालको में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान फिटनेस ड्रिल, ताईक्वांडो कराते जू जित्सु, बॉक्सिंग, एमएमए एवं विभिन्न मार्शल आट्र्स प्रशिक्षण गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को शारीरिक रूप से सक्रिय एवं फिट रहने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन अविनाश बंजारे ने किया। एनआईएस कोच प्रेमराज बंजारे, स्नेहा बंजारे, कोच ईशा सोनवानी, रानी मरकाम एवं अनिश खरे ने खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण दिया।
आर्या, गौरी सिंह एवं आदित्य सारथी ने सहभागिता की।
संचालक अविनाश बंजारे ने कहा कि फिट इंडिया मूवमेंट का उद्देश्य केवल खिलाडिय़ों को फिट रखना नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग में खेल और फिटनेस की संस्कृति विकसित करना है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















