कोरबा। गणेशोत्सव को लेकर निहारिका स्थित महानदी कॉम्प्लेक्स में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इस वर्ष यहां भगवान श्रीगणेश की भव्य प्रतिमा कमल पुष्प पर विराजमान स्वरूप में स्थापित की जाएगी, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।
गणेशोत्सव आयोजन समिति द्वारा पंडाल एवं पूरे परिसर को आकर्षक रूप देने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा की स्थापना धार्मिक परंपराओं एवं विधि-विधान के अनुसार की जाएगी।
उत्सव के दौरान प्रतिदिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना, आरती एवं प्रसाद-भोग अर्पित किया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। आयोजन स्थल पर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।
भव्य प्रतिमा बनेगी आकर्षण का केंद्र
आयोजन समिति के अनुसार इस वर्ष कमल पुष्प पर विराजमान गणपति की भव्य प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगी। इसके साथ ही प्रतिदिन लगने वाला प्रसाद-भोग भी उत्सव की विशेषता होगा।
समिति ने अंचलवासियों से गणेशोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने और भगवान श्रीगणेश का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
समिति ने सभी से उत्सव को श्रद्धा,भक्ति,सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने का आग्रह किया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















