पुराना बस स्टैंड दुर्गा पूजा व दशहरा समिति की नई कार्यकारिणी गठित

सुरेंद्र लांबा बने संरक्षक व अध्यक्ष, भव्य और व्यवस्थित आयोजन का लिया निर्णय

कोरबा।श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति, पुराना बस स्टैंड कोरबा की बैठक में आगामी दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। साथ ही वर्ष 2025 के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत कर चर्चा के बाद अनुमोदन किया गया।

नई कार्यकारिणी में सुरेंद्र लांबा को संरक्षक एवं अध्यक्ष, राजेश अग्रवाल और अनिल जायसवाल को कार्यकारी अध्यक्ष, गोपाल अग्रवाल को कोषाध्यक्ष तथा प्रवीण पांडे को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

पूजा समिति में अंजू साहू, राजा राव, गजेंद्र जायसवाल, रितेश अग्रवाल, समीर मजूमदार, तिलक राज अरोड़ा एवं नितेश साहू को शामिल किया गया है।

इसी तरह दशहरा उत्सव समिति में विनोद अग्रवाल, विकास अग्रवाल, आशीष जायसवाल, रोशन जायसवाल, प्रकाश अग्रवाल, सिद्धार्थ वासन, विजय अरोड़ा, कीर्ति अग्रवाल एवं संतोष पाल को जिम्मेदारी दी गई।

सांस्कृतिक समिति में राजेंद्र मेहता, भवानी सुल्तानिया, अशोक अग्रवाल, सुनील जैन, आशीष टमकोरिया, यश लांबा, यश पांडे, केदार साह, संदीप अग्रवाल एवं पिंटू को शामिल किया गया।

बैठक में आगामी दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव को भव्य, आकर्षक और व्यवस्थित रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया गया। समिति के सदस्यों ने सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने तथा उत्सव को सफल बनाने के लिए आपसी सहयोग और सहभागिता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक के समापन अवसर पर समिति के पूर्व संरक्षक एवं अध्यक्ष स्वर्गीय सत्येंद्र वासन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

उपस्थित सदस्यों ने उनके योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।