शिकायतों की जांच के बाद एसपी सिद्धार्थ तिवारी की कार्रवाई, प्रशासनिक दृष्टिकोण से पुलिसकर्मियों का तबादला
कोरबा। जिले की पुलिस व्यवस्था में प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा फेरबदल करते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने 4 प्रधान आरक्षकों और 6 आरक्षकों सहित कुल 10 पुलिसकर्मियों की नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया है। सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद देने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार प्रधान आरक्षक रामबाबू चौहान को थाना श्यांग से पुसके सीएसईबी, प्रधान आरक्षक उमेश दुबे को थाना पसान से पुसके सीएसईबी, प्रधान आरक्षक धनंजय कुमार सिंह को पुसके सीएसईबी से थाना बांगो तथा प्रधान आरक्षक शिवशंकर सिंह को थाना बांगो से थाना पसान भेजा गया है।
इसी तरह आरक्षक गंगाराम डांडे को थाना कटघोरा से थाना उरगा, आरक्षक धनूलाल को थाना उरगा से थाना कटघोरा, आरक्षक नरेश बंजारे को थाना पाली से थाना श्यांग तथा आरक्षक रामकुमार चन्द्रा को थाना पाली से थाना लेमरू स्थानांतरित किया गया है।
वहीं आरक्षक राकेश कुमार कंवर को थाना श्यांग से थाना पाली और आरक्षक संजू कुमार श्रीवास को थाना लेमरू से थाना पाली में नवीन पदस्थापना दी गई है।
पाली के दो आरक्षकों का भी तबादला
तबादला सूची में पाली थाना के आरक्षक नरेश बंजारे और रामकुमार चन्द्रा के नाम भी शामिल हैं। दोनों को पाली थाना से हटाकर क्रमशः श्यांग और लेमरू भेजा गया है। इन दोनों आरक्षकों के संबंध में पूर्व में शिकायतें सामने आने की बात कही जा रही थी। हालांकि, जारी आदेश में तबादले के कारण के रूप में प्रशासनिक दृष्टिकोण का उल्लेख किया गया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल अपनी नवीन पदस्थापना पर आमद देने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी के इस फेरबदल को जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव माना जा रहा है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















