प्रधानमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में शुभम चन्द्रा ने हासिल की एमटेक की डिग्री

आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में कंप्यूटर टेक्नोलॉजी में स्नातकोत्तर उपाधि से हुए सम्मानित

कोरबा। बांकी मोंगरा निवासी सेवानिवृत्त एसईसीएल कर्मी भुनेश चन्द्रा एवं श्रीमती सीमा चन्द्रा के सुपुत्र शुभम चन्द्रा ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उन्हें 8 अगस्त को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली में आयोजित 57वें दीक्षांत समारोह में एमटेक की डिग्री प्रदान की गई।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति रही। शुभम चन्द्रा को कंप्यूटर टेक्नोलॉजी विषय में एमटेक की उपाधि संस्थान के विभाग प्रमुख श्री शंकर प्रकरिया के करकमलों से प्रदान की गई।

शुभम चन्द्रा वर्तमान में नोएडा स्थित ईएक्सएल कंपनी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आईआईटी दिल्ली जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से एमटेक की डिग्री हासिल करना उनके परिवार और क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।

शुभम की इस उपलब्धि पर उनके परिजनों, मित्रों एवं सामाजिकजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।