संघ के आग्रह पर अदानी फाउंडेशन ने उपलब्ध कराए रेनकोट
कोरबा। बारिश के मौसम में मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच घर-घर समाचार पत्र पहुंचाने वाले अखबार वितरकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अदानी कोरबा पावर लिमिटेड ने छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के सदस्यों को रेनकोट प्रदान किए।
संघ की ओर से कंपनी के पीआरओ अतुल गुप्ता से वितरकों के लिए रेनकोट उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया था। उनके प्रयासों से अदानी फाउंडेशन के माध्यम से रेनकोट उपलब्ध कराए गए।
रेनकोट वितरण कार्यक्रम छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के प्रधान कार्यालय में आयोजित किया गया। इस अवसर पर अदानी कोरबा पावर लिमिटेड की ओर से लैंड एंड लाइजनिंग प्रमुख डॉ. विकास ठाकुर एवं सीएसआर ऑफिसर पवन महतो उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में इंजीनियर राकेश चंद्र गुप्ता, अधीक्षण अभियंता (संचालन एवं संधारण), हसदेव बांगो हाइडल पावर स्टेशन मचाटोली, एनआईएस प्रशिक्षित कोच गुलशन सिंह राजपूत, संघ के प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह चंदेल एवं पार्षद रामकुमार साहू सहित अन्य अतिथियों का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया गया।
कंपनी अधिकारियों ने कहा कि अखबार वितरक वर्षभर धूप, बारिश और ठंड की परवाह किए बिना घर-घर समाचार पत्र पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। बारिश के मौसम में उनकी सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संघ के आग्रह पर रेनकोट उपलब्ध कराने की पहल की गई है।
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने इस सहयोग के लिए अदानी कोरबा पावर लिमिटेड के प्रबंधन, पीआरओ अतुल गुप्ता एवं अदानी फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में संघ के संरक्षक रेशम साहू, जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू, जिला सचिव जय सिंह नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, कटघोरा इकाई अध्यक्ष कन्हैया यादव (बबलू), विजय दास, हरदीबाजार इकाई अध्यक्ष महेंद्र राठौर, बांकीमोंगरा इकाई अध्यक्ष दिवाकर नायक, राजू सैनी, पाली से संतराम, शंकर, दीवान, एनटीपीसी से दीपक साहू, रविंदर विजय, बालको से मसी, राकेश साहू, सुरेश, सिराज, श्यामू, अनिल गिरी, राय सिंह कंवर, जीवन लाल चौहान, शांतिलाल, तपेश्वर राठौर, कृष्णा निर्मलकर, दिलबाग हर्ष नेताम एवं दिलीप यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं अखबार वितरक उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
