कोरबा।दर्री मेजर ध्यानचंद चौक से बालको परसाभाटा चौक तक खस्ताहाल सड़क एवं पुल की मरम्मत की मांग को लेकर एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेस द्वारा आज चक्काजाम किया जाएगा। प्रदर्शन सुबह 10.30 बजे आयोजित किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार, लंबे समय से सड़क और पुल की खराब स्थिति के कारण राहगीरों एवं वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चक्काजाम के माध्यम से संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित कर सड़क सुधार एवं पुल की आवश्यक मरम्मत जल्द कराने की मांग की जाएगी।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि चक्काजाम के दौरान एंबुलेंस, राहगीरों, मोटरसाइकिलों तथा अन्य चारपहिया वाहनों को आवागमन की सुविधा दी जाएगी, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी न हो।
एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेस ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क एवं पुल की स्थिति का तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कार्य शुरू कराया जाए। प्रदर्शन को अधिकारियों को सड़क की बदहाली के प्रति सचेत करने की पहल बताया गया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
