आदिले को मिला ‘साहित्य विभूति सम्मान’

कोरबा। बिलासपुर जिले के जूलॉजिकल पार्क कानन पेंडारी में आयोजित राज्य स्तरीय पुस्तक विमोचन एवं साहित्य सम्मान समारोह में कोरबा जिले के प्रोफेसर प्यारेलाल आदिले को ‘साहित्य विभूति सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

समारोह में प्रशासन से जुड़े अधिकारियों सहित साहित्य एवं शिक्षा क्षेत्र से जुड़े अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

प्रोफेसर प्यारेलाल आदिले जिले के एक महाविद्यालय में सेवाएं दे रहे हैं और साहित्य के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। इससे पहले भी विभिन्न सामाजिक एवं साहित्यिक संस्थाओं द्वारा उन्हें सम्मान-पत्र प्रदान किए जा चुके हैं।

‘साहित्य विभूति सम्मान’ मिलने पर शिक्षा, साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने प्रो. आदिले को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।