कोरबा।कलेक्टर कुणाल दुदावत ने शासकीय ई.वी. पीजी कॉलेज, कोरबा परिसर में निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए शेष निर्माण एवं इंटीरियर संबंधी कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ऑडिटोरियम में प्रस्तावित इंटीरियर, मंच, बैठक व्यवस्था, प्रकाश एवं ध्वनि व्यवस्था सहित आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता और स्थापना के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि ऑडिटोरियम को सभी जरूरी सुविधाओं से सुसज्जित किया जाए, ताकि यहां विद्यार्थियों के शैक्षणिक कार्यक्रमों के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं अन्य महत्वपूर्ण आयोजन बेहतर तरीके से हो सकें।
निविदा प्रक्रिया की भी ली जानकारी
कलेक्टर ने महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. बी.एल. साय से कॉलेज में संचालित शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से पीजी कॉलेज मैदान में प्रस्तावित एस्ट्रोटर्फ मैदान तथा ऑडिटोरियम के शेष कार्यों को पूरा करने के लिए चल रही निविदा प्रक्रिया की भी जानकारी प्राप्त की।
कलेक्टर ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन एवं नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण से संबंधित सभी औपचारिकताएं समयबद्ध तरीके से पूरी करते हुए कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि ऑडिटोरियम जल्द तैयार होकर विद्यार्थियों और आमजन के उपयोग के लिए उपलब्ध हो सके।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, नगर निगम के अधिकारी, महाविद्यालय प्रबंधन एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
