कोरबा। लायंस क्लब द्वारा अग्रसेन गौ धाम, कनबेरी में ‘पर्यावरण संरक्षण एवं जीव दया’ के संकल्प के साथ गौसेवा एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गौधाम में गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाकर गौसेवा से की गई। इसके बाद परिसर में विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने आम, जामुन, कटहल, नीम, आंवला और बिही सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए।
साथ ही पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण के साथ गौसेवा जारी रखने का संकल्प लिया।
लायंस क्लब के डायरेक्टर राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि लायंस क्लब हमेशा सामाजिक सरोकारों और सेवा कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और मूक पशुओं की सेवा करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। पौधरोपण के साथ उनकी देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है।
सेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश
कार्यक्रम के माध्यम से लायंस क्लब सदस्यों ने गौसेवा, जीवदया और पर्यावरण संरक्षण को एक-दूसरे से जोड़ते हुए समाज को प्रकृति एवं मूक प्राणियों के प्रति संवेदनशील बनने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में जयप्रकाश अग्रवाल, श्रीकांत बुधिया, रविशंकर सिंह,एस.के.अग्रवाल,सुभाष अग्रवाल, नंदकिशोर अग्रवाल, आनंद जायसवाल, पदम सिंह चंदेल, राजकुमार अग्रवाल, संतोष खरे, दीपक अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, दिनेश राठौर, शिव अग्रवाल (मॉडर्न), अरविंद साहू, मनमोहन यादव, रामगोपाल दीक्षित, राकेश अग्रवाल, योगेश दुबे, कामायनी दुबे, मीना सिंह, शहनाज शेख, अशोक बजाज, हरीश अग्रवाल, सीए आर.के. अग्रवाल एवं वी.के. साहू सहित क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
