कोरबा। पर्यावरण संरक्षण और हरित जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित ‘एक पेड़ मां के नाम – रन फॉर ग्रीन प्रतियोगिता 2026’ में सक्रिय सहभागिता के लिए न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल के छात्र दीपांशु सोनी को नगर निगम कोरबा द्वारा सम्मानित किया गया।
दीपांशु को उनकी सहभागिता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता के लिए सम्मान स्वरूप प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। यह प्रमाण पत्र नगर निगम की महापौर संजू देवी राजपूत एवं आयुक्त आशुतोष पांडेय के हस्ताक्षर से जारी किया गया।
गौरतलब है कि दीपांशु सोनी इससे पूर्व भी विभिन्न रचनात्मक एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुके हैं। उनके इस सम्मान से विद्यालय, परिवार और शहर में हर्ष का माहौल है।
नगर निगम द्वारा आयोजित यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
