कोरबा। ग्रामीण विकास और सामुदायिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अदाणी फाउंडेशन ने ढनढनी ग्राम पंचायत में नवनिर्मित ‘अदाणी भवन’ का लोकार्पण किया। फीता काटकर, विधिवत पूजा-अर्चना एवं हवन के साथ भवन का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अदाणी फाउंडेशन के मुख्य व्यवसाय अधिकारी (सीबीओ) समीर मित्रा एवं एजीएम डॉ. विकास ठाकुर ने भवन की चाबी ग्राम पंचायत को सौंपते हुए इसे ग्रामीणों को समर्पित किया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच कन्हैया बिंझवार, उपसरपंच रेसमलाल बिंझवार, सचिव साधराम दीवान, अदाणी फाउंडेशन के तजेंद्र बंजारे एवं उनकी टीम सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य व्यवसाय अधिकारी समीर मित्रा ने कहा कि अदाणी फाउंडेशन का उद्देश्य केवल आधारभूत सुविधाओं का निर्माण करना नहीं, बल्कि ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाना और उनके सामाजिक विकास में सहभागी बनना है। उन्होंने कहा कि अदाणी भवन गांव में सामाजिक, शैक्षणिक, महिला समूहों की बैठकों और विभिन्न सामुदायिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा।
ग्राम पंचायत ढनढनी के सरपंच कन्हैया बिंझवार ने अदाणी फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह भवन गांव के लिए एक अमूल्य सौगात है। इससे ग्रामीणों को बैठकों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और सामाजिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामवासी भवन के संरक्षण और रखरखाव की जिम्मेदारी भी निभाएंगे।
लोकार्पण के बाद पूरे गांव में उत्साह का माहौल रहा।
ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से अदाणी भवन की देखरेख करने तथा अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया।
अदाणी फाउंडेशन ने बताया कि कोरबा पावर लिमिटेड के आसपास के ग्रामों में शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और सामुदायिक सशक्तिकरण केक्षेत्र में विभिन्न जनकल्याणकारी परियोजनाओं के माध्यम से ग्रामीणों के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
