कटघोरा। मुरली होटल को बंद कराने के संबंध में सामने आए शिकायत पत्र को लेकर अधिवक्ता संघ कटघोरा ने आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया है। संघ ने स्पष्ट किया है कि संबंधित शिकायत पत्र अधिवक्ता संघ द्वारा जारी नहीं किया गया है और उसका संघ से कोई संबंध नहीं है।
संघ की ओर से जारी स्पष्टीकरण में बताया गया कि अधिवक्ता संघ के लेटरहेड, सील और हस्ताक्षर के साथ एसडीएम कटघोरा को शिकायत पत्र दिए जाने की जानकारी मिलने पर कार्यकारिणी की तत्काल बैठक बुलाई गई। बैठक में पूरे मामले की जांच की गई।
जांच में यह तथ्य सामने आया कि उक्त शिकायत पत्र जारी करने का कोई प्रस्ताव न तो कार्यकारिणी की बैठक में पारित किया गया था और न ही सामान्य सभा से इसकी स्वीकृति प्राप्त की गई थी। ऐसे में यह पत्र अधिवक्ता संघ का अधिकृत दस्तावेज नहीं माना जा सकता।
अधिवक्ता संघ ने कहा कि इस मामले में किसी भी प्रकार के भ्रम या गलतफहमी से बचा जाना चाहिए। संघ ने स्पष्ट किया कि होटल के संबंध में किसी प्रकार की शिकायत उसके द्वारा अधिकृत रूप से नहीं की गई है।
यह स्पष्टीकरण अधिवक्ता संघ कटघोरा की ओर से यदुनंदन प्रसाद जायसवाल द्वारा जारी किया गया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
