कोरबा। जिले के सतरेंगा मार्ग स्थित ग्राम जामबहार में वन विभाग और नोवा नेचर सोसाइटी की लगातार चल रही जागरूकता मुहिम का सकारात्मक परिणाम देखने को मिला। गुरुवार रात करीब 10:30 बजे एक ग्रामीण के घर में ईंटों के बीच लगभग 6 फीट लंबा अति विषैला अहिराज (बैंडेड करैत) सांप निकल आया। घबराने के बावजूद ग्रामीणों ने उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचाया और तत्काल स्नेक रेस्क्यू टीम को सूचना दी।
सूचना मिलते ही स्नेक रेस्क्यूअर जितेंद्र सारथी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक अहिराज का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद सांप को उसके प्राकृतिक आवास जंगल में छोड़ दिया गया।
रेस्क्यू के दौरान टीम ने ग्रामीणों को सर्पदंश से बचाव और आपात स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों की भी जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि सांप काटने की स्थिति में झाड़-फूंक या अंधविश्वास का सहारा लेने के बजाय तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचकर उपचार कराना ही सबसे सुरक्षित उपाय है।
वन विभाग और नोवा नेचर सोसाइटी के सदस्यों ने बताया कि लगातार जागरूकता अभियान चलाए जाने का ही परिणाम है कि अब लोग सांपों को मारने के बजाय रेस्क्यू टीम को सूचना देने लगे हैं। इससे जहां वन्यजीवों का संरक्षण हो रहा है, वहीं लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो रही है।
वन्यजीव एवं सर्प रेस्क्यू हेल्पलाइन:
8817534455, 7999622151
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

