भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के निवास पहुंचे डिप्टी सीएम अरुण साव, वरिष्ठ नेताओं के साथ संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के निवास पहुंचकर वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण और जयघोष के बीच आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक विषयों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उन्होंने संगठन की मजबूती, समर्पण और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, सह संभाग प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष ज्योति नंद दुबे, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में भाजपा संगठन की एकजुटता और अनुशासन की झलक देखने को मिली। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने संगठन के प्रति उनके उत्साह और प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।

जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा संगठन जनसेवा और विकास के संकल्प के साथ पूरी मजबूती से कार्य कर रहा है तथा कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को और सशक्त बनाया जाएगा।