कोरबा। औद्योगिक नगर कोरबा की कमल इंडस्ट्रीज के प्रीमियम ब्रांड फिटअप मैट्रेस ने अपनी वार्षिक डीलर्स मीट-2026 का आयोजन थाईलैंड के पर्यटन शहर पटाया में किया। कंपनी के निदेशक आशीष बत्रा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर के प्रमुख डीलर्स ने भाग लेकर व्यापार विस्तार और भविष्य की रणनीतियों पर मंथन किया।
बैठक के दौरान नए उत्पादों की लॉन्चिंग, मार्केटिंग रणनीति, बाजार विस्तार और आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। डीलर्स ने अपने अनुभव साझा करते हुए कंपनी के साथ लंबे समय से बने विश्वास और साझेदारी को मजबूत करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में प्रमुख डीलर्स मनोज शर्मा, विनय पंजवानी, रोहित, विकास दुबे, विकास मगवानी, कुशाग्र गुप्ता और केतन गुप्ता सहित अन्य कारोबारी शामिल हुए। व्यावसायिक सत्रों के साथ प्रतिभागियों ने कोरल आईलैंड, लक्जरी यॉट पार्टी और पटाया के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भी भ्रमण किया।
इस दौरान आपसी संवाद,अनुभवों केआदान-प्रदान और टीम भावना को सशक्त बनाने पर विशेष फोकस रहा।
इस अवसर पर कंपनी के निदेशक आशीष बत्रा ने कहा कि फिटअप मैट्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसके डीलर्स हैं।
उन्होंने कहा कि डीलर्स की मेहनत, विश्वास और सहयोग के कारण ही कंपनी लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। उनका उद्देश्य केवल व्यापार बढ़ाना नहीं, बल्कि प्रत्येक डीलर को परिवार का हिस्सा मानते हुए साथ मिलकर आगे बढ़ना है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

