जिला पंचायत की सामान्य सभा कल,शिक्षा, स्वास्थ्य व ग्रामीण विकास कार्यों की होगी समीक्षा

कोरबा।जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक 25 जुलाई (शनिवार) को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।

बैठक के एजेंडे में शिक्षा, स्वास्थ्य, पशुपालन, कृषि, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) तथा छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल (ग्रामीण) कोरबा एवं कटघोरा के कार्यों की समीक्षा प्रमुख रूप से शामिल है। संबंधित विभागों के अधिकारी योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों की जानकारी प्रस्तुत करेंगे।

इस बीच 24 जुलाई को प्रस्तावित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि दिशा समिति की बैठक की नई तिथि जल्द घोषित की जाएगी।