जनप्रतिनिधियों के विरोध के बीच प्रशासनिक फेरबदल, संजय कुमार राय बने कोरबा जनपद पंचायत के नए CEO
कोरबा। जिले में जनपद पंचायत स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जनप्रतिनिधियों के विरोध का सामना कर रहे पोड़ी-उपरोड़ा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) भूपेंद्र सोनवानी को उनके पद से हटा दिया गया है। उन्हें जिला पंचायत कोरबा में अटैच किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार कोरबा जनपद पंचायत के CEO खगेश निर्मलकर को पोड़ी-उपरोड़ा जनपद पंचायत का नया मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
वहीं सरगुजा जिले के रामानुजनगर जनपद पंचायत से स्थानांतरित होकर आए संजय कुमार राय को कोरबा जनपद पंचायत का नया CEO बनाया गया है।
यह बदलाव ऐसे समय में किया गया है जब पोड़ी-उपरोड़ा जनपद पंचायत में कार्यप्रणाली को लेकर जनप्रतिनिधियों की ओर से लगातार विरोध और शिकायतें सामने आ रही थीं। प्रशासनिक फेरबदल को इन्हीं घटनाक्रमों से जोड़कर देखा जा रहा है।
नए अधिकारियों की पदस्थापना के बाद अब जनपद पंचायतों में लंबित विकास कार्यों में तेजी आने और प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

