समाज की मजबूती के लिए एकजुटता जरूरी : लक्ष्मण चन्द्रा

जिला स्तरीय बैठक में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बनवारी चन्द्रा का हुआ स्वागत, सामाजिक गतिविधियों को गति देने का संकल्प

कोरबा। चन्द्रनाहू (चन्द्रा) विकास महासमिति छत्तीसगढ़ की जिला स्तरीय बैठक शनिवार को श्री बालाजी मंदिर रोड स्थित तेजराम चन्द्रा के निवास पर आयोजित हुई। बैठक में समाज की एकजुटता, संगठन की मजबूती और सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर समाज के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बनवारी चन्द्रा का स्वागत एवं सम्मान कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।
बैठक को संबोधित करते हुए महासमिति के केंद्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मण चन्द्रा ने कहा कि वर्तमान समय में समाज के सभी लोगों को एकजुट होकर रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जब समाज संगठित रहता है, तभी वह मजबूत बनता है और सामाजिक, सांस्कृतिक व पारिवारिक दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन कर पाता है। उन्होंने सभी से आपसी सहयोग और सामाजिक समरसता बनाए रखने का आह्वान किया।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बनवारी चन्द्रा ने कहा कि कोरबा जिले में समाज के सभी बंधुओं के सहयोग से पूर्व की तरह सामाजिक गतिविधियों का निरंतर संचालन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय महासमिति द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करने का प्रयास करेंगे।

बैठक में महासमिति के संयुक्त सहसचिव मनमोहन चन्द्रा सहित कीर्ति चन्द्रा, द्रुपद चन्द्रा, हेमंत चन्द्रा, धनंजय चन्द्रा, तेजराम चन्द्रा, विजय चन्द्रा, साहेब लाल चन्द्रा, लखेश्वर चन्द्रा, रमेश चन्द्रा, राकेश चन्द्रा, गंगाराम चन्द्रा एवं बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

सभी ने समाज की एकता और विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।