कोरबा। आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा एवं हिमालया फार्मा जीआई डिवीजन, बेंगलुरु के संयुक्त तत्वावधान में 19 जुलाई को आयुष चिकित्सकों का विशेष सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन दोपहर 1 बजे से होटल टॉप इन टाउन में आयोजित होगा, जिसमें गुदारोग (अर्श एवं भगंदर) विषय पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत चर्चा की जाएगी।
सम्मेलन में आयुर्वेद के अनुसार गुदारोग के कारण, निदान एवं उपचार पद्धति पर विशेष व्याख्यान दिया जाएगा। साथ ही जिले के आयुष चिकित्सक अपने व्यावहारिक अनुभव साझा करेंगे तथा विषय पर परिचर्चा भी होगी, जिससे आधुनिक और पारंपरिक चिकित्सा दृष्टिकोण पर उपयोगी विचार-विमर्श संभव हो सकेगा।
आयुष मेडिकल एसोसिएशन के डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी, जिले के बीएएमएस चिकित्सक सदस्य तथा हिमालया फार्मा जीआई डिवीजन, बेंगलुरु के रीजनल मैनेजर आनंद पांडेय एवं सेल्स ऑफिसर चक्रपाणि पांडे विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उन्होंने सभी आयुष चिकित्सकों से सम्मेलन में शामिल होकर ज्ञानवर्धक चर्चा का लाभ उठाने की अपील की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

