कोरबा। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भारत विकास परिषद शक्ति स्वरूपा, कोरबा इकाई ने सराहनीय पहल करते हुए दो दर्जन बालिकाओं को नि:शुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण प्रदान किया। लगभग दो माह तक चले इस प्रशिक्षण के सफल समापन के बाद समारोह आयोजित कर प्रशिक्षार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया।
समापन समारोह में बालिकाओं ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण से उन्हें ऐसा हुनर मिला है, जिसके माध्यम से वे स्वरोजगार शुरू कर अपने परिवार की आर्थिक सहायता कर सकेंगी। उन्होंने भारत विकास परिषद और प्रशिक्षिका जानकी साहू के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में भारत विकास परिषद कोरबा मुख्य शाखा के अध्यक्ष कमलेश यादव एवं शक्ति स्वरूपा इकाई की अध्यक्ष श्रीमती पद्मिनी साहू ने प्रशिक्षार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कौशल आधारित प्रशिक्षण महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रभावी माध्यम है तथा ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर प्रशिक्षिका जानकी साहू को भी सफल प्रशिक्षण के लिए सम्मानित करते हुए उनका आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने बालिकाओं के आत्मविश्वास और उत्साह की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

