कोरबा।विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में सरस्वती शिशु मंदिर, एचटीपीपी दर्री में नवस्थापित कंप्यूटर कक्ष का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि धनंजय सिंह, बद्री प्रसाद स्वर्णकार एवं मेहुल ने भगवान श्री गणेश के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
उद्घाटन के बाद अतिथियों ने कंप्यूटर कक्ष का अवलोकन किया और विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें तकनीक का सकारात्मक एवं रचनात्मक उपयोग कर ज्ञान और कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने कंप्यूटर का उपयोग कर अपनी डिजिटल दक्षता का प्रदर्शन भी किया।
विद्यालय की प्राचार्य सुषमा बारस्कर ने कहा कि नवस्थापित कंप्यूटर कक्ष विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह सुविधा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, डिजिटल साक्षरता और भविष्य की प्रतिस्पर्धात्मक चुनौतियों के लिए उन्हें बेहतर ढंग से तैयार करेगी।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने कंप्यूटर कक्ष की स्थापना को विद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

