कोरबा।शहर के निहारिका स्थित सिटी डेंटल केयर ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए भारत सरकार द्वारा स्थापित क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (QCI) के अंतर्गत कार्यरत एनएबीएच (NABH) की प्रतिष्ठित मान्यता प्राप्त की है। यह प्रमाणन मरीजों की सुरक्षा, उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाओं, संक्रमण नियंत्रण, नैदानिक उत्कृष्टता तथा राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के सफल अनुपालन का प्रतीक माना जाता है।
सिटी डेंटल केयर के संचालक डॉ. सरफराज खान ने इस उपलब्धि को पूरे कोरबा जिले के लिए गौरव का विषय बताया।
उन्होंने कहा कि अस्पताल की पूरी टीम ने गुणवत्तापूर्ण उपचार, मरीजों की सुरक्षा, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और उत्कृष्ट प्रबंधन प्रणाली को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार कार्य किया, जिसके परिणामस्वरूप यह प्रतिष्ठित मान्यता प्राप्त हुई।
डॉ. खान ने कहा कि एनएबीएच प्रमाणन केवल सम्मान नहीं, बल्कि मरीजों के प्रति अस्पताल की जवाबदेही और गुणवत्ता बनाए रखने की प्रतिबद्धता का भी प्रमाण है।
अस्पताल प्रबंधन ने विश्वास दिलाया कि जिन मानकों के आधार पर यह उपलब्धि हासिल हुई है, उन्हें भविष्य में भी पूरी गंभीरता और निरंतरता के साथ बनाए रखा जाएगा।
इस उपलब्धि पर चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों और नागरिकों ने सिटी डेंटल केयर की टीम को शुभकामनाएं देते हुए इसे कोरबा के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

